Hooghly:- 108 स्वामी निगमानंद परमहंस देव का हुगली जिला भक्त सम्मेलन चंदननगर में सम्पन्न हुआ

108 स्वामी निगमानंद परमहंस देव का हुगली जिला भक्त सम्मेलन चंदननगर में सम्पन्न हुआ

बेबी चक्रवर्ती: हुगली:- असम बंगाल सारस्वत मठ के संस्थापक परिब्राजकाचार्य परमहंस चतुर्विद साधन सिद्ध सद् गुरु 108 स्वामी निगमानंद सरस्वती देव द्वारा संचालित हुगली जिले का 17वां वार्षिक जिला भक्त सम्मेलन चंदननगर, गोंडल पारा, कचहरी घाट क्षेत्र में सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। शुक्रवार की शाम को गुरुदेव की प्रतिमा को हुगली के चंदननगर और भद्रेश्वर के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न मार्गों से महोत्सव परिसर में लाया गया। इसके बाद नाम संकीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुए। इस महोत्सव के अवसर पर तीन दिनों तक विभिन्न गीत कार्यक्रम के साथ-साथ सभी जनों के लिए नरनारायण सेवा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में हलीशहर असम बंगाल सारस्वत मठ के महाराज पनोबेश चैतन्य, जिला सदस्य सुमन चट्टोपाध्याय, हुगली जिला समिति सेवा केंद्र के अध्यक्ष सर्वश्री सरबेंदु सेन, हुगली जिला समिति के उपाध्यक्ष भास्कर चक्रवर्ती, रवींद्रनगर कपासडांगा सारस्वत संघ के अध्यक्ष अभिषेक दास, इसके अलावा हुगली जिले सहित पश्चिम बंगाल के सभी संघों के अध्यक्ष और सचिव तथा सभी गुरु भाई-बहन उपस्थित थे।

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price