Gautam Buddha Nagar : पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाते हुए

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर*
🟥🟦🟥🟦

*पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा पुलिस अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण एवं आधुनिकीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाते हुए आज दिनांक 09/06/2025 को थाना सेक्टर-63 के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन, आवासीय परिसर व कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के प्रथम ई-मालखाने का लोकार्पण किया गया।*

*इस अवसर पर पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा थाना परिसर में पौधरोपण करते हुए स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ्य जीवन का संदेश दिया गया। उनके द्वारा बताया गया कि हमारा उद्देश्य पुलिसिंग को नागरिकों के लिए अधिक सुलभ, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। इस नवनिर्मित भवन के माध्यम से न केवल नागरिकों को बेहतर सेवा मिलेगी, बल्कि पुलिसकर्मियों को सुविधाजनक और समर्पित कार्य वातावरण भी प्राप्त होगा।*

 

*थाना सेक्टर-63 का नवनिर्मित भवन नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान हेतु एक मॉडल पुलिस स्टेशन के रूप में कार्य करेगा। यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त है, जिसमें आधुनिक प्रशासनिक कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क, साइबर सेल, सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) कक्ष, विवेचना कक्ष, हवालात, ई-मालखाना व रेस्ट रूम सुविधाएं शामिल हैं। यह सभी कक्ष आधुनिक व बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से युक्त होने के साथ इनमें ग्रीन एनर्जी का उपयोग, निरंतर विद्युत आपूर्ति, उच्च गति की इंटरनेट सुविधा तथा कार्यप्रणाली को पेपरलेस बनाने की दिशा में विशेष प्रयास किए गए हैं।*

*थाना सेक्टर-63 में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के प्रथम ई-मालखाने का लोकार्पण किया गया है। ई-मालखाना साक्ष्य प्रबंधन को डिजिटल बनाने के साथ-साथ पुलिस थानों में जमा की गई संपत्ति को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से रखने के लिए उपयोगी है। ई-मालखाना जांच अधिकारियों को संपत्ति की जानकारी प्राप्त करने में भी मदद करता है, जिससे जांच प्रक्रिया आसान हो जाती है। यह पारदर्शिता को भी बढ़ाने के साथ-साथ जनसेवा को और अधिक सशक्त करेगा।*

*इसके अतिरिक्त नवनिर्मित भवन में पुलिसकर्मियों हेतु आवासीय भवन का निर्माण भी किया गया है, जिसमें पुलिसकर्मियों को कई बेहतर सुविधाएं प्रदान की गई है। नए आवासीय भवन में पुलिस कर्मियों के आराम के साथ-साथ उन्हें तनाव मुक्त रखने हेतु बाह्य शारीरिक गतिविधियों का भी उचित प्रबंध किया गया है। भवन में मेस का भी निर्माण किया गया है जिससे पुलिसकर्मियों को साफ व स्वच्छ भोजन प्राप्त होगा।*

*नवनिर्मित भवन में आगंतुकों की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। महिलाओं के लिए महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, जहाँ वे निसंकोच अपनी शिकायतें या समस्याएँ दर्ज करा सकती हैं। महिला हेल्प डेस्क पर 24ग्7 महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटीयाँ रहेगी। इसके अतिरिक्त, आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी उपलब्ध है। इस भवन का उपयोग अधिकतम दक्षता के साथ नागरिकों की शिकायतों का शीघ्र समाधान करने हेतु किया जायेगा। पुलिस आयुक्त द्वारा ग्राम प्रहरियों को भी सम्मानित करते हुए उन्हे किट वितरित की गई।*

*इस मौके पर अपर पुलिस आयुक्त कानून/व्यवस्था श्री राजीव नारायण मिश्र, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजय कुमार, पुलिस उपायुक्त नोएडा श्री यमुना प्रसाद, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी, पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक श्री लखन सिंह यादव व अन्य पुलिस अधकारीगण उपस्थिति रहे।*

*पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर।*

 

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price