प्रख्यात वकील एवं बांग्लार हृदयोये ममता समुदाय के प्रदेश उपाध्यक्ष उज्ज्वल चक्रवर्ती ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया:-
बेबी चक्रवर्ती: हुगली:- प्रख्यात वकील एवं बांग्लार हृदयोये ममता समुदाय के नवनियुक्त उपाध्यक्ष उज्ज्वल चक्रवर्ती ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। उज्ज्वल बाबू को उनके आवास पर सोशल मीडिया प्रमाण पत्र एवं बैज देकर सम्मानित किया गया। आज के कार्यक्रम में चुंचुरा नगर पालिका पार्षद रीता दत्ता, बांग्लार हृदयोये ममता समुदाय के प्रदेश संयोजक अभिषेक गुप्ता, सलाहकार समिति के अध्यक्ष मोहन सिंह रॉय, हुगली सांगठनिक जिला के अध्यक्ष स्वपन दत्ता सहित अनगिनत आम लोग एवं विभिन्न समाजसेवी उपस्थित थे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रख्यात हस्तियों एवं समाजसेवियों के साथ पत्रकार भी उपस्थित थे।










