Uttar Pradesh : माननीय मंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का बारी बारी से जायजा लिया

उ०प्र के माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उधान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री अरूण कुमार सक्सेना जी ने सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शित विकास फोटो गैलरी का फीता काटकर उद्धघाटन किया।

विकास महोत्सव के द्वितीय दिवस में प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 वर्ष पूर्ण होने के दृष्टिगत पांचजन्य प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ विशाल आयोजन

भारी संख्या में आये जनसामान्य ने सूचना विभाग की फोटो गैलरी का अवलोकन किया

माननीय मंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का बारी बारी से जायजा लिया

मा० मंत्री जी ने दो किसानों को ट्रैक्टर की चाभी भेंट की

मा० मंत्री जी ने जनपद के निवेशकों का सम्मान किया

पांचजन्य प्रेक्षागृह में महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन तथा प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों को लघु फिल्मों के माध्यम से दिखाया गया

अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार थीम पर आधारित रहा आज का प्रथम सत्र

हस्तशिल्प तथा एक जनपद एक उत्पाद (ओ०डी०ओ०पी०) थीम पर आधारित रहा द्वितीय सत्र।

मथुरा 26 मार्च। उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उधान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री अरूण कुमार सक्सेना जी का रोली-चंदन तथा फूल वर्षा करते हुए छात्राओं ने किया स्वागत। स्वागत में जनपद के विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बैंड के माध्यम से मा० मंत्री जी का आवभगत किया। मा० मंत्री जी ने सूचना विभाग द्वारा प्रदर्शित विकास फोटो गैलरी का फीता काटकर उद्धघाटन किया। माननीय मंत्री जी ने सूचना विभाग की फोटो गैलरी में जनपद मथुरा के विभिन्न विकास कार्यों की प्रदर्शित फोटो को देखते हुए जनपद के विकास कार्यों की प्रशंसा की। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने फोटो गैलरी में प्रदर्शित परियोजनाओं के संबंध में मा० मंत्री जी को अवगत कराया। मा० मंत्री जी ने कहा कि इसी प्रकार विकास की धरा को जनपद में बहाते रहें तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाते रहें। मा० मंत्री जी ने सूचना विभाग की एलईडी वैन में प्रदर्शित विकास योजना की फिल्म तथा महाकुम्भ 2025 की फिल्म का अवलोकन किया।

माननीय मंत्री जी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का बारी बारी से जायजा तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी ली। मा० मंत्री जी ने नमामि गंगे की जल जीवन मिशन, प्रोबेशन, पुलिस, उपायुक्त स्वत रोजगार, आंगनबाड़ी, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, चिकित्सा, नेडा, बैंक, कृषि, खाद एवं रशद, विकास, मनरेगा, पंचायतीराज, समाज कल्याण, कौशल विकास, उद्यान, वन, जल निगम आदि विभाग द्वारा लगाये गये स्टॉलों का जायजा लिया। परियोजना निदेशक नेहा एस०के० वर्मा ने सौर ऊर्जा की विभिन्न योजनाओं से मा० मंत्री जी को अवगत कराया। उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में मा० मंत्री जी को अवगत कराया गया। इसी प्रकार जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी नगेन्द्र पाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी सुनील दत्त, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अजय कुमार वर्मा, उपायुक्त उद्योग रामेन्द्र कुमार, जिला उद्यान अधिकारी मनोज चतुर्वेदी, जिला कार्यकम अधिकारी बुद्धि मिश्रा, जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास चन्द्र, सहायक श्रमायुक्त एम०एल० पाल, पीडी अरुण कुमार उपाध्याय, डीसी मनरेगा विजय कुमार पाण्डेय आदि ने बारी बारी से अपने अपने विभागों की लगी स्टॉलों पर मा० मंत्री जी को आमंत्रित किया। विभागीय जनकल्याणकारी योजनाओं के पोस्टर, बैनर, स्टैण्डी, बुक लेट, पम्पलेट आदि को प्रदर्शित करते हुए जनसामान्य को वितरण किया। प्रदर्शनी अवलोकन के दौरान मा० मंत्री जी ने दो किसानों को ट्रैक्टरों की चाभी सौंपी। चाभी पाकर किसानों के चेहरे खिले।

केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद मथुरा में त्रिदिवसीय जनपदीय विकास महोत्सव का द्वितीय दिवस हुआ संपन्न। यह आयोजन प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति को समर्पित था जिसका थीम उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन रखा गया है। इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रभाव का अनुभव किया। सूचना विभाग द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विकास पुस्तिका, विकास फोल्डर तथा विकास बुकलेट आदि का वितरण किया गया, जिसमें देश एवं प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक कार्यों का विवरण अंकित है।

उ०प्र के माननीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) वन, पर्यावरण, जन्तु उधान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री अरुण कुमार सक्सेना जी ने मां सरस्वती जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और पुष्प अर्पित किये।

दीप प्रज्जवलन के पश्चात वंदना ग्रुप द्वारा “अवध में राम आए हैं” की थीम पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके पश्चात मंच पर उपस्थित सभी माननीय जनप्रतिनिधियों को पटुका पहनाकर तथा पुष्पगुच्छ देकर जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना ने स्वागत किया। पांचजन्य प्रेक्षागृह में महाकुम्भ 2025 के सफल आयोजन तथा प्रदेश सरकार के 08 वर्ष की उपलब्धियों को लघु फिल्मों के माध्यम से सभी को दिखाया गया। जनपद के विद्यालयों से आये छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक समा बांधा तथा देशभक्ति पर प्रस्तुतियां दी।

मा० मंत्री जी ने केडी डेन्टल कॉलेज की सार्थिका, आकाश, शिवांगी, काजोल व सुमित्रा तथा जीएलए विश्व विद्यालय के कृष्णा व माधव को टेबलेट वितरण किये। मुख्यमंत्री युवा योजना के अन्तर्गत युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु ऋण प्रदान किया जाता है, जिसमें आज मा० मंत्री जी ने केनरा बैंक से मयूर, बैंक ऑफ बड़ौदा से छोटू, आर्यवर्त ग्रामीण बैंक से अनुराग गौतम, एचडीएफसी बैंक से भगत सिंह, इण्डियन बैंक से मानवेन्द्र सिंह, एसबीआई से डेविड तथा इण्डियन ओवरसीज बैंक से अंकित अग्रवाल को ऋण प्रदान किया गया। उक्त ऋण से युवाओं को रोजगार के साथ साथ आत्मनिर्भर बनाने का सरकार का संकल्प भी साकार होता है। मा० मंत्री जी ने एक जनपद एक उत्पाद योजना के अन्तर्गत टूल किटों का वितरण किया, जिसमें लक्ष्मी, सुमन, पूनम, मीनू वर्मा तथा सावित्री देवी को टूल किट प्रदान किया गया।

सरकार निवेशकों, व्यापारियों एवं उद्यमियों के कल्याण एवं सुरक्षा हेतु कटिबद्ध है। जिसकी पहल के अन्तर्गत आज पूरा उत्तर प्रदेश निवेश प्रदेश बनता जा रहा है। मा० मंत्री जी ने जनपद के दस निवेशकों को सम्मानित किया। निवेशकों में नेशनल प्रोसेस, रोम्ब गेले प्रा०लि०. अगम फर्म, होटल ब्रज धारा, आर०ई०डब्लू०टी एण्ड डी०आई०, होटल भारत पैलेस, एस वी मैटल एवं एक्सटूर्डस प्रा०लि०, वीएस फूड्स एण्ड बेवरेजेस प्रा०लि० वृन्दावन डेवलपर्स एण्ड इण्डस्ट्रीयल्स प्रमोटर तथा बीएचएम इण्डस्ट्रीज प्रा०लि० के स्वामियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मा० मंत्री जी द्वारा किशोरी रमण गर्ल्स पीजी कॉलेज की छात्राओं को स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजना के अन्तर्गत स्मार्ट फोन प्रदान किये गये, जिसमें चंचल वार्ष्णेय, कामिनी शर्मा, निष्ठा नन्दी, पूजा चौहान, दीप्ति नागर, हर्षि सारस्वत, जानवी गौतम, तनू सिंह तालन तथा मैमूना रहमान हैं। विकास महोत्सव मेले को रंग-बिरंगी रंगोलियों, फूल-मालाओं, गुब्बारों और योजनाओं से संबंधित आकर्षक फ्लैक्श डिस्प्ले से सजाया गया था। महोत्सव में लगे जनपद के प्रसिद्ध फूड स्टॉल पर भी लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया।

सेवा, सुरक्षा और सुशासन समारोह 2025 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा० मंत्री जी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश के अंदर लोग बाहर से निवेश करने आ रहे है। प्रदेश सरकार ने गरीबी को दूर करने के लिए किसान सम्मान निधि योजना चलाई। निःशुल्क आवास, निराश्रित महिलाओं को डीबीटी के माध्यम से पेंशन सहित सैकड़ों योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में अब चारों तरफ विकास हो रहा है पूरे प्रदेश में कानून का राज स्थापित है जिसके कारण उत्तर प्रदेश में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं. देश के सर्वाधिक निवेशक उत्तर प्रदेश आ रहे हैं। किसानों की बात करें तो फसल बीमा योजना, निःशुल्क सिंचाई एवं गन्ना भुगतान करते हुए खाद्य व बीज की उपलब्धता को सुनिश्चित कराया गया। चीनी मिलों की क्षमता का विस्तार किया गया। प्रदेश के सभी जिलों में साइबर थानों की स्थापना हुई है। यूपी में नये एयरपोर्ट बनाये जा रहे है।

मा० मंत्री जी ने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है चाहे इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, विद्युत उत्पादन, निवेश और रोजगार, चिकित्सा, सांस्कृतिक विरासत आदि में बेहतर कार्य हो रहे हैं। मा० मंत्री जी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, किसान हित में क्रांतिकारी कदम उठाने और प्रदेश को निवेश के आकर्षण का केंद्र बनाने में उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। किसानों का सम्मान, युवाओं को रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा आदि क्षेत्र में सरकार द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है। नगरीय क्षेत्र में विकास के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में 20 घण्टे निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हुई है। सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क जांचे व आयुष्मान कार्ड से 5 लाख तक का निःशुल्क इलाज भी हो रहा है।

श्री सक्सेना जी ने कहा कि देश के मा० प्रधनमंत्री जी का संकल्प है विकसित भारत बनाना। इस सपने को साकार करने के लिये योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य सरकार कर रही है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिलें है। पिछले 8 वर्षों में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के मामले में प्रदेश सरकार जनता के लिए रोल मॉडल बन चुकी है। आज किसान खुशहाल है। बेटियों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति प्रदेश सरकार ने सराहनीय कदम उठाए है। बेटियां पुलिस में भर्ती होकर सुरक्षा कर रही है और डॉक्टर बनकर समाज सेवा कर रही है। सरकार युवाओं को स्मार्ट फोन और टैबलेट दे रही है जिसके माध्यम से वह अपना भविष्य संवार रहे है। परिषदीय विद्यालयों में संसाधन के साथ-साथ बच्चों की संख्या भी बढ़ी है।

मा० मंत्री जी ने कहा कि प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, सुरक्षा और सुशासन की नीति के तहत मातृशक्ति के रूप में बहन, बेटियां पुलिस और शिक्षा सहित हर विभागों में अपना नाम रोशन कर रही है। हमारी विरासत को संजोने का कार्य प्रदेश सरकार ने किया है। देश के सर्वाधिक निवेशक उत्तर प्रदेश में कर रहे निवेश, बढ़ रहे रोजगार के अवसर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत लाखों गरीब परिवारों की बेटियों की शादी हुई। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे प्रदेश बन गया है। सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति ने प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह महोत्सव सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों का प्रमाण है और जनता के उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक भी है। उत्तर प्रदेश अब विकसित भारत निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुरू हुए इस त्रिदिवसीय कार्यक्रम का आयोजन 27 मार्च तक किया जाएगा।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष श्री हरिशंकर राजू यादव, जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विजय शंकर दूबे, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व योगानंद पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर वैभव गुप्ता, कंचन गुप्ता, ऊषा सिंह, प्राजक्ता त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।


” मथुरा ब्यूरो चीफ प्रतीक दुबे “

Bharatnewstv_1
Author: Bharatnewstv_1

Leave a Comment

What does "money" mean to you?
  • Add your answer

Live Cricket score

Gold Silver Price